【 RNI-HIN/2013/51580 】
【 RNI-MPHIN/2009/31101 】
01 Mar 2026

दिल्ली में अमित शाह से चर्चा के बाद CM डॉ. मोहन यादव का वार्षिक नीति-संकल्प
Anam Ibrahim
Journalist
7771851163
दिल्ली दरबार में 2026 का ‘महाआख्यान’: किसान, संस्कृति और स्मृति से गढ़ा सियासी वर्ष
17 विभागों की समन्वित योजना, बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट; यूनियन कार्बाइड स्थल पर स्मारक और विक्रमोत्सव से वैचारिक विस्तार
जनसम्पर्क Life
भोपाल/नई दिल्ली: राजनीति कभी कभी कैलेंडर से खेलती है। एक साल को थीम बना देती है, और थीम को विचारधारा। शनिवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
बता दूं की यह महज़ औपचारिक भेंट नहीं थी; यह एक वृहद सियासी आख्यान की प्रस्तावना थी जहाँ खेती, संस्कृति, आदिवासी अस्मिता, स्मृति और स्वास्थ्य सबको एक ही फ्रेम में सजाया गया।
किसान कल्याण वर्ष: 17 विभागों की जुगलबंदी
मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उनके समग्र विकास के लिए 17 विभागों के साथ समन्वित कार्य योजना तैयार की जाएगी। यह Integrated Approach खेत की मेड़ से लेकर मंत्रालय की फाइल तक एक सीधी रेखा खींचने का दावा करता है।
इसी क्रम में आदिवासी अंचल बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट आयोजित की जाएगी एक ऐसा राजनीतिक संकेत, जो किसान और आदिवासी सम्मान को साथ रखकर संदेश देता है कि नीति अब राजधानी से नहीं, अंचल से भी तय होगी।
विक्रमोत्सव: संस्कृति की Global Branding
सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित विक्रमोत्सव पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इसे भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान से जोड़ा गया है।
सत्ता जब इतिहास की ओर लौटती है, तो वह अतीत से केवल प्रेरणा नहीं लेती वह वर्तमान का स्वर भी गढ़ती है।
भोपाल गैस त्रासदी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुई Union Carbide फैक्ट्री की गैस लीकेज घटना के बाद वर्षों तक कचरे के निस्तारण पर ठोस कदम नहीं उठाए गए।
सरकार का दावा है कि पिछले वर्ष कचरे का निस्तारण कराया गया है और अब उस स्थल पर स्मारक बनाया जाएगा। यहाँ आधुनिक प्रयोगशालाएँ तथा राजा भोज की विज्ञान परंपरा पर आधारित राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान स्थापित करने की योजना है।
त्रासदी की राख पर विकास का स्मारक यह विचार जितना भावनात्मक है, उतना ही राजनीतिक भी।
नक्सलवाद पर विराम, बालाघाट में विकास संवाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नक्सल गतिविधियों से मुक्त हो चुका है। लंबे समय तक प्रभावित रहे बालाघाट में बैगा महोत्सव और समग्र विकास जैसे विषयों पर केंद्रीय गृह मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया है।
यह संदेश स्पष्ट है सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को साथ रखकर शासन अपनी स्थिरता का दावा कर रहा है।
राष्ट्रपति को निमंत्रण, महाकाल का आह्वान
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मध्यप्रदेश आगमन, बाबा महाकाल के दर्शन और प्रदेश की प्रगति देखने का निमंत्रण दिया है।
धर्म और विकास दोनों को एक साथ मंच पर लाने की यह कोशिश राजनीतिक प्रतीकों की शक्ति को दर्शाती है।
स्वास्थ्य मोर्चा: बेटियों के लिए टीकाकरण अभियान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वास्थ्य अभियानों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 से 16 वर्ष से कम आयु की लगभग आठ लाख से अधिक बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश को लगभग 7800 टीके प्राप्त हुए हैं और इस अभियान की लाइव सहभागिता स्वयं मुख्यमंत्री ने की।
यह welfare governance का वह पक्ष है, जहाँ विकास का चेहरा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ता है।
भगोरिया को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा
होली से पूर्व आदिवासी अंचल में मनाए जाने वाले भगोरिया पर्व को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री स्वयं अलीराजपुर में इस पर्व में शामिल हुए।
यह सांस्कृतिक अस्मिता को राष्ट्रीय विमर्श में प्रतिष्ठित करने का प्रयास माना जा रहा है।
निष्कर्ष
दिल्ली की इस यात्रा ने संकेत दिया है कि 2026 को मध्यप्रदेश सरकार एक थीम आधारित शासन वर्ष के रूप में स्थापित करना चाहती है जहाँ किसान कल्याण, आदिवासी सम्मान, सांस्कृतिक पुनरुत्थान, स्वास्थ्य सुरक्षा और ऐतिहासिक स्मृतियों का पुनर्पाठ सभी को एक व्यापक राजनीतिक आख्यान में पिरोया गया है।
अब असली प्रश्न वही है जो हर सियासी महाआख्यान के बाद बचता है
क्या यह शब्दों का विस्तार रहेगा, या ज़मीन पर बदलाव की इबारत भी लिखी जाएगी?दिल्ली दरबार में 2026 का महाआख्यान किसान, संस्कृति और स्मृति से गढ़ा सियासी वर्ष
17 विभागों की समन्वित योजना, बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट; यूनियन कार्बाइड स्थल पर स्मारक और विक्रमोत्सव से वैचारिक विस्तार
मध्यप्रदेश हिंदुस्तान केंद्र सरकार केंद्रीय मंत्री सियासत बीजेपी दफ़्तर किसान ताज़ा सुर्खियाँ खबरे छूट गयी होत राज्य मुख्यमंत्री
शाही औक़ाफ़ का खज़ाना भरा, मगर इमाम-मुअज़्ज़िनों की जेबें ख़ाली!
क़त्ल, प्यार और बांस का डंडा — ये है "देसी जेम्स बॉन्ड" की हकीक़त!अंधे क़त्ल का हुआ ख़ुलासा!
सीहोर: महिला नायब तहसीलदार के घर में घुसे टीआई साहब, बात करने का बना रहे लंबे समय से दबाव
CM Shivraj plants sapling at smart City park, Bhopal collector present among other officers
Mission Cyber Safe World-Cyber Crime Investigation and Intelligence Summit-2022 to be held in MP
Maharashtra tops the list of new Corona cases, Arunachal Pradesh first state with 0 cases so far
Two fresh cases of delta plus variant virus found in MP, health department alerted
अनजान एप्प डाउनलोड करते ही हो सकते हे ठगी का शिकार!
सिमी के आतंकियों के लिए दवाखाना तब्दील हुआ जेलखाने में,दो सिमी आतंकी को किया अस्पताल में भर्ती!
गणतंत्र दिवस पर भाजपा का 'संविधान गौरव अभियान', प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने का संकल्प
CM Shivraj, HM Narottam & DGP flags off green signal to 75 m long tricolour flag foot march of Bhopal police
मध्यप्रदेश: गरमगोश्त के शौकीन अफ़सरो और सियासी शख़्सियतों को डस सकता है #Me Too का सांप
जबलपुर में ज़हर घोलती कच्ची शराब की तस्करी में हो रहा लगातार इज़ाफ़ा!
11 वर्षीय बालिका को बनाया 58 वर्ष के बुड्ढे ने हवस का निवाला!!!
Criminal on run since 27 years nabbed by Hanumanganj police during combine patrolling of Bhopal Police in Saturday night
Total Visitors :- 384651